spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजअपराधियों पर नकेल कसने के लिए देर रात में खुद सड़क पर...

अपराधियों पर नकेल कसने के लिए देर रात में खुद सड़क पर उतरे एसपी

-

गोपालगंज में एसपी अवधेश दिक्षीत अपराध नियंत्रण को लेकर एक्शन में नजर आ रहे हैं, अपराधियों व मनचलों पर नकेल कसने के लिए पूरे जिले में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। थावे में खुद एसपी ने अपनी मौजूदगी में देर रात तक वाहन जांच अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि क्राइम कंट्रोल को लेकर सभी संवेदनशील जगहों पर हर छोटे बड़े वाहन के जांच की जा रही है। इसके साथ ही सभी थानों में यह अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि गोपालगंज एसपी अवधेश दिक्षीत लगातार देर रात्रि कभी भी किसी भी थाने में पहुंच जाते हैं। जिसे लेकर जिले के सभी थाने अलर्ट मोड पर हैं। लगातार गोपालगंज एसपी की हनक शहर में देखने को मिल रही है। एसपी के लगातार निर्देश के बाद शहर में हर छोटे बड़े वाहनों की जांच की जा रही है और उससे जुर्माना वसूला जा रहा है। जिसको लेकर शहर में वाहन चालक पूरे नियम का पालन करते नजर आ रहे हैं। साथ ही साथ शहर में क्राइम कंट्रोल भी हो रहा है। इस दौरान उनके साथ सर्किल इंस्पेक्टर कर्मवीर प्रसाद सिंह, थावे थानाध्यक्ष हरेराम कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts