spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज में स्काउट-गाइड के बच्चों ने छठ घाट की सफाई कर दी...

गोपालगंज में स्काउट-गाइड के बच्चों ने छठ घाट की सफाई कर दी मतदान का संदेश

-

गोपालगंज में रविवार को स्वच्छ भारत लोहिया स्वच्छ कार्यक्रम और बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड, जिला इकाई गोपालगंज द्वारा माझा प्रखंड में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान कोईनी पंचायत के इमलिया गांव स्थित माधव उच्च विद्यालय माझागढ़ के स्काउट-गाइड बच्चों ने छठ घाटों की सफाई की और लोगों से स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ मतदान करने की अपील की।
बच्चों ने नारे लगाकर लोगों को प्रेरित किया — “पहले मतदान फिर जलपान”, “अंधी हो या तूफान, पहले मतदान” और “उम्र 18 पूरी हो, मतदान करना जरूरी हो” जैसे स्लोगनों से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संगठन आयुक्त रवि कुमार सिंह ने किया। वहीं गाइड लीडर प्रीति कुमारी, अंशु, सुप्रिया, पूजा, गीता, निशा, पूनम, नंदिनी, अनुराधा और चांदनी सहित अन्य बच्चों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
मतदाता जागरूकता और स्वच्छता का यह संयुक्त अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें स्काउट-गाइड की भूमिका सराहनीय रही।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts