spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
HomeUncategorizedगोपालगंज उपद्रव प्रकरण: बोलेरो जलाने व पथराव मामले में 38 नामजद, 70...

गोपालगंज उपद्रव प्रकरण: बोलेरो जलाने व पथराव मामले में 38 नामजद, 70 अज्ञात पर FIR, 12 गिरफ्तार

-

गोपालगंज शहर के जादोपुर मोड़ पर रविवार शाम हुए उपद्रव मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी जलाने और पथराव करने के मामले में 38 नामजद और 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, पुलिस ने 12 आरोपितों को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश कर दिया।

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि हादसा पुलिस की बोलेरो से नहीं, बल्कि एक काले रंग की स्कार्पियो से हुआ था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। यह स्कार्पियो मांझागढ़ थाना क्षेत्र के छवही गांव निवासी राकी गुप्ता की बताई जा रही है।

घटना के अनुसार, रविवार की शाम तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पहले पुलिस की बोलेरो में टक्कर मारी और फिर बाइक सवार दो युवकों व चाट बेच रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में सरेया मोहल्ला निवासी नंद कुमार चौहान, एहसान अली और राजा हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में नंद कुमार चौहान को गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर किया गया।

हादसे के बाद अफवाह फैलने पर भीड़ भड़क उठी। तीनों युवकों की मौत की झूठी खबर के बाद उपद्रवियों ने पुलिस की बोलेरो में आग लगा दी और पथराव शुरू कर दिया। स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

मामले में सर्किल इंस्पेक्टर के चालक कर्मवीर कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में सरेया मोहल्ला निवासी प्रकाश सिंह, इंद्र कुमार, अंकुश सिंह, हरिश कुमार, भीम कुमार, राज कुमार, मुकेश कुमार, दीपक कुमार, ब्लॉक मोड़ निवासी रोहित कुमार, तथा जादोपुर थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव निवासी अनुज कुमार और अखिलेश कुमार शामिल हैं।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts