spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
HomeUncategorizedदेवरिया:- थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित

देवरिया:- थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित

-

जनपद देवरिया के समस्त थानों पर शनिवार को “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सुमन के निर्देशन में यह कार्यक्रम बेहतर जनसुनवाई, उत्तरदायित्व निर्धारण और पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। समाधान दिवस के तहत डेस्क सिस्टम लागू करते हुए हल्का प्रभारी और बीट पुलिस अधिकारियों ने अपनी-अपनी डेस्क लगाकर शिकायतें प्राप्त कीं और संबंधित मामलों की सुनवाई की।

थाना समाधान दिवस के दौरान कुल 146 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 29 मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के शीघ्र समाधान के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं, जो निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई करेंगी।


Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts