देवरिया पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मईल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त शेरु उर्फ दीनदयाल यादव पुत्र सूर्यनारायण यादव, निवासी नरसिंह डाड़, थाना मईल को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर सोमवार को बरेजी पुल तिराहे के पास से पुलिस ने शेरु उर्फ दीनदयाल यादव को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, गैंगेस्टर अधिनियम तथा अन्य आपराधिक धाराएं शामिल हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल लक्ष्मी शंकर यादव और कांस्टेबल कविन्द्र कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


