देसही देवरिया विकासखंड के सहोदर पट्टी गांव में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल आयोजित हुई। चौपाल में राजस्व, आवास, पेंशन, राशन सहित विभिन्न समस्याओं से जुड़े प्रार्थनापत्र मिले, जिनके त्वरित निस्तारण का निर्देश जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दिया।
कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए विभागों ने स्टॉल लगाए, जिनका निरीक्षण किया गया। पात्र लाभार्थियों को प्रमाणपत्र व योजनाओं का लाभ वितरित किया गया। चौपाल में अन्नप्राशन और गोदभराई संस्कार भी संपन्न हुए।
जिलाधिकारी ने कहा कि चौपाल का उद्देश्य सरकारी सुविधाएं जनता तक सरलता से पहुंचाना है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी के परिजन को सम्मानित किया व विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में एसडीएम श्रुति शर्मा, अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

