गोपालगंज। आज दिनांक 03 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गोपालगंज के तत्वावधान में शहर के वी.एम. इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
शिविर को संबोधित करते हुए पैनल अधिवक्ता यासर अरफ़ात ने दिव्यांग व्यक्तियों और बच्चों के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विकलांगता पेंशन, सरकारी नौकरियों में आरक्षण की सुविधा, दिव्यांग सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत मुफ्त ई-साइकिल उपलब्धता सहित अन्य कल्याणकारी प्रावधानों के बारे में जानकारी प्रदान की।
उन्होंने उपस्थित छात्रों से कहा कि समाज में दिव्यांग व्यक्तियों को सहायता और सम्मान मिलना आवश्यक है ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिल सके। शिविर में मौजूद बच्चों और शिक्षकों ने कानून और योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और प्रतिभागियों ने इसे ज्ञानवर्धक तथा उपयोगी बताया।

