spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeगोपालगंजगोपालगंज: बंद घर को निशाना बनाकर हजारों की चोरी

गोपालगंज: बंद घर को निशाना बनाकर हजारों की चोरी

-

Gopalganj। शहर के सरेया वार्ड नंबर 12, मदरसा रोड स्थित एक बंद मकान में चोरों ने धावा बोलते हुए हजारों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने इनवर्टर, बैटरी, एसी, बर्तन, कपड़े, गैस सिलेंडर, चूल्हा, कुकर, मोटर सहित जरूरी दस्तावेजों की भी चोरी कर ली। मामले में पीड़ित रमेश तिवारी ने नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़ित रमेश तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह 12 जनवरी को अपनी पत्नी के इलाज के लिए पीजीआई लखनऊ गए थे। इसके बाद वह अपनी बड़ी बेटी सौम्या सांडिल्य से मिलने बेंगलुरु चले गए। करीब दस दिनों बाद जब वह घर लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। चोरों ने खिड़की और ऊपर का दरवाजा भी तोड़ दिया था।

घर के अंदर घुसकर चोरों ने इनवर्टर, बैटरी, एक टन का एसी, बर्तन, तीन ब्रीफकेस, बैंक चेक, जमीन के कागजात, बच्चों के मार्कशीट, परिवार के कपड़े, बाल्टी, गैस सिलेंडर, बड़े व छोटे चूल्हे, कुकर, मोटर, चापाकल हेड और लोटा-थाली समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। आसपास पूछताछ के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित ने नगर थाने में आवेदन दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts