spot_img
Monday, March 30, 2026
spot_img
Home Blog Page 10

गोपालगंज: शहर के मास्टर प्लान को लेकर डीएम की उच्चस्तरीय बैठक, जुलाई 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य

गोपालगंज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजना क्षेत्र के मास्टर प्लान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के नियोजित विकास के लिए तैयार हो रहे मास्टर प्लान की वर्तमान स्थिति, विभिन्न चरणों और आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि गोपालगंज शहर के सर्वांगीण विकास के लिए तैयार किया जा रहा मास्टर प्लान हर हाल में जुलाई 2026 तक पूरा किया जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समय-सीमा के भीतर काम पूरा करने के निर्देश दिए गए।

जिला पदाधिकारी ने डेटा कलेक्शन के कार्य में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभागों से जुड़ी सभी जरूरी रिपोर्ट जल्द से जल्द तैयार कर तकनीकी एजेंसी को उपलब्ध कराई जाए, ताकि योजना निर्माण में किसी प्रकार की बाधा आए।

साथ ही, सर्वे कार्य को प्राथमिकता देते हुए एजेंसी के प्रतिनिधियों को तेजी लाने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि शहर को आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है, जिससे भविष्य में यातायात, जल निकासी और आवासीय सुविधाओं का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित हो सके।

बैठक में विभागीय समन्वय पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए शहर के नए स्वरूप का खाका समय पर तैयार करें।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सदर एसडीओ, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

गोपालगंज: जमीन विवाद में टांगी-खुरपी से हमला, एक ही परिवार के चार लोग घायल

गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डेरवा गांव में भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां 15 कट्ठा जमीन को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव के उमेश मुसहर और उनके पड़ोसियों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। मंगलवार को इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि पड़ोसियों ने गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे के साथ टांगी और खुरपी जैसे धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

इस हमले में उमेश मुसहर, उनके बड़े भाई श्यामलाल मुसहर, भतीजी नागवंती देवी और सुगी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया और घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज जारी है।

पीड़ित पक्ष ने इस मामले में गोपालपुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है और आरोपितों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है

गोपालगंज: सोशल मीडिया वीडियो के आधार पर पुलिस कार्रवाई, तीन युवक हथियार संग गिरफ्तार

गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई इंटरनेट मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर की गई, जिसमें एक युवक हथियार के साथ नजर रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, जादोपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार को सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो की सूचना मिली। वीडियो की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने मशानथाना गांव के समीप बांध पर छापेमारी अभियान चलाया।

छापेमारी के दौरान बाइक सवार तीन युवकों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, ये तीनों युवक दियारा क्षेत्र से हथियार लेकर लौट रहे थे।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मशानथाना गांव निवासी युनूस मियां, बादल कुमार और नगर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है। तीनों से सदर एसडीपीओ प्रांजल ने पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

फिलहाल पुलिस इस मामले में हथियार सप्लाई करने वाले अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

देवरिया: भाजपा महिला मोर्चा नेत्री ने लगाया मकान कब्जे का आरोप, वीडियो जारी कर CM से लगाई गुहार

देवरिया में भाजपा महिला मोर्चा की नेता और व्यापार मंडल की अध्यक्ष मधु जायसवाल ने एक वीडियो जारी कर शहर के कुछ लोगों पर मकान कब्जाने और धमकी देने का आरोप लगाया है। वीडियो में वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़कर न्याय की गुहार लगाती नजर रही हैं।

मधु जायसवाल का कहना है कि मालवीय रोड स्थित उनका पुस्तैनी मकान और दुकान है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 10 दिन पहले कुछ लोग उनके घर पहुंचे और मकान खाली करने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर धमकी देने, मोबाइल छीनने, मारपीट करने और दुपट्टा खींचने का भी आरोप लगाया गया है।

महिला के अनुसार, उनके मंद बुद्धि भाई को झांसे में लेकर एक व्यक्ति ने जमीन की रजिस्ट्री करा ली, जबकि उसे कोई पैसा नहीं मिला। इस मामले को लेकर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन लिखाने वाले लोगों द्वारा अब मकान खाली कराने का दबाव बनाया जा रहा है।

वहीं, मामले में नामजद प्रेम कुशवाहा ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने जमीन प्रदीप वर्मा से विधिवत खरीदी है और महिला के पास कोई वैध कागजात नहीं हैं।

प्रभारी निरीक्षक राकेश राय ने बताया कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देवरिया: ससुर की हत्या में दामाद को 10 साल की सजा, कुदाल से किया था हमला

देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के कोईरीपट्टी गांव में हुए ससुर की हत्या के मामले में कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया। अपर सत्र न्यायाधीश जगन्नाथ की अदालत ने आरोपी दामाद गोवर्धन राजभर को गैरइरादतन हत्या का दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और 21,500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।

यह घटना 12 दिसंबर 2020 की है, जब बिहार के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के नौका टोला भरपूरवा निवासी सुखारी राजभर अपनी बेटी सुमित्रा देवी के घर कोईरीपट्टी गांव आए थे। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के दौरान आरोपी गोवर्धन राजभर ने गाली-गलौज करते हुए पीछे से कुदाल से सुखारी राजभर के सिर पर वार कर दिया।

इस हमले में सुखारी राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे नागेंद्र राजभर को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल सुखारी को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाया गया, जहां 13 दिसंबर 2020 को उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक के बेटे की तहरीर पर बघौचघाट थाने में गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने सभी साक्ष्यों और गवाहों के बयान का अवलोकन किया। पत्नी सुमित्रा देवी की गवाही को अहम साक्ष्य मानते हुए कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया और सजा सुनाई।

देवरिया: मक्का बीज पर 50% अनुदान, किसानों को आधे दाम पर मिलेगा बीज

देवरिया जिले में मोटे अनाजों की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि विभाग ने मक्का बीज पर विशेष अनुदान योजना शुरू की है। इस योजना के तहत किसानों को मक्का का बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें बीज आधी कीमत में मिलेगा।

यह बीज पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर वितरित किया जा रहा है। जिले के विभिन्न विकास खंडों में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडारों से किसान इसे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

योजना के अंतर्गत मक्का की दो उन्नत हाइब्रिड प्रजातियों के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिनमें एनएमएच-920 (मल्लिका) और एचक्यूपीएम पूसा-5 शामिल हैं। इन प्रजातियों से किसानों को अधिक उत्पादन और बेहतर गुणवत्ता का लाभ मिलने की संभावना है।

जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने बताया कि मोटे अनाजों की खेती केवल किसानों की आय बढ़ाने में सहायक है, बल्कि यह पोषण सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है। मक्का की खेती कम लागत में अधिक उत्पादन देने वाली फसल मानी जाती है, इसलिए सरकार इसे बढ़ावा दे रही है।

उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और मक्का की खेती को अपनाएं। योजना के तहत एनएमएच-920 (मल्लिका) बीज 245 रुपये प्रति किलो तथा एचक्यूपीएम पूसा-5 बीज 285 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है।

भटनी: 18.29 करोड़ से भटनी-नोनापार सड़क का शिलान्यास, मंदिर मार्ग का भी हुआ लोकार्पण

भटनी क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। मंगलवार को रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने नोनापार गांव में भटनी-नोनापार मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। करीब 18.29 करोड़ रुपये की लागत से आठ किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

विधायक ने कहा कि यह सड़क वर्षों से क्षेत्र की प्रमुख मांग रही है। इसके निर्माण से आवागमन आसान होगा और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि सड़क बनने से व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।

इस दौरान नगर पंचायत भटनी बाजार स्थित जलपा माता मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया गया। यह कार्य लगभग 1.16 करोड़ रुपये की लागत से पूरा हुआ है। विधायक ने कहा कि इससे श्रद्धालुओं, व्यापारियों और आम नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के हर गांव और नगर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनका लक्ष्य है। पारदर्शिता और जनसहभागिता के साथ क्षेत्र को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

पथरदेवा: प्रेमी से शादी की जिद में युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, पुलिस ने ऐसे संभाला मामला

पथरदेवा क्षेत्र के हरिमहुआ गांव में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है, जब अचानक युवती को टावर पर चढ़ते देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

युवती ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक उसका प्रेमी मौके पर आकर शादी के लिए तैयार नहीं होगा, वह नीचे नहीं उतरेगी। साथ ही उसने कूदकर जान देने की भी चेतावनी दी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

ग्रामीणों की सूचना पर बघौचघाट थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। युवती ने पुलिस के सामने अपने ही गांव के रहने वाले आकाश कुशवाहा को बुलाने की मांग रखी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को घटनास्थल पर बुलवाया।

युवक के पहुंचने के बाद ही युवती टावर से नीचे उतरने को तैयार हुई। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई और दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर मामले को सुलझाने की कोशिश शुरू कर दी गई है।

थानाध्यक्ष अनिल तिवारी के अनुसार, मामले में बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

देवरिया: दिव्यांगजन व वृद्धजनों को 98 सहायक उपकरण वितरित

देवरिया। जिले में दिव्यांगजन और वृद्धजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रशासन और चन्द्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज, देवगांव (गौरीबाजार) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 98 जरूरतमंदों को विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में ट्राईसाइकिल, बैसाखी, छड़ी, वॉकिंग स्टिक तथा कृत्रिम हाथ-पैर जैसे उपकरण वितरित किए गए, जिससे लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। इन उपकरणों से सिर्फ उनकी दैनिक जिंदगी आसान होगी, बल्कि वे आत्मनिर्भरता की ओर भी एक मजबूत कदम बढ़ा सकेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। वहीं विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार सिंह (जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, भोपाल) ने ऐसे आयोजनों को समाज के लिए बेहद आवश्यक बताया। इस मौके पर शैलजा मिश्रा (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण), प्रियंका चौधरी (जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी) एवं खंड विकास अधिकारी गौरीबाजार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी ने जानकारी दी कि 17 और 18 मार्च 2026 को इसी स्थान पर एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में पात्र दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों को ट्राईसाइकिल, बैसाखी, छड़ी, वॉकिंग स्टिक और कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे। खास बात यह है कि जिन लोगों के हाथ या पैर कटे हैं, उनके लिए मौके पर ही कृत्रिम अंग लगाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर इस योजना का लाभ उठाएं। यह पहल केवल सहारा देने वाली है, बल्कि समाज में सम्मान के साथ जीने की दिशा में एक मजबूत कदम भी साबित हो रही है।

देवरिया: घरेलू गैस सिलेंडर से गाड़ियों के पार्ट्स की कटिंग, छापेमारी में तीन सिलेंडर बरामद

देवरिया। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मामले का खुलासा किया है। देवरिया–रुद्रपुर मार्ग पर स्थित अनुश्री उत्सव स्थल के पास शनिवार तड़के संयुक्त टीम ने छापेमारी कर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक इस्तेमाल पकड़ा।

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूर्ति विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि अछेबर पुत्र स्वर्गीय रामवृक्ष प्रसाद द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग पुराने वाहनों के पार्ट्स की कटिंग के लिए किया जा रहा था। यह कार्य पूरी तरह अवैध तरीके से संचालित हो रहा था।

छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से इंडेन के दो घरेलू गैस सिलेंडर और एक अन्य सिलेंडर बरामद किया। सभी सिलेंडरों में गैस भरी हुई थी और उनके साथ पाइप तथा कटिंग नोजल भी मौके पर मौजूद थे। अधिकारियों ने जब संबंधित व्यक्ति से सिलेंडरों के वैध कागजात मांगे तो वह कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का इस प्रकार व्यावसायिक उपयोग द्रवित पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 का सीधा उल्लंघन है। साथ ही यह आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।

कार्रवाई के दौरान बरामद किए गए सभी सिलेंडरों को सुरक्षित रखते हुए संबंधित गैस एजेंसी को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के अनुमोदन के बाद आरोपी अछेबर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में थाना कोतवाली देवरिया को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भी भेजा गया है।

प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि घरेलू गैस का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि इस तरह के अवैध कार्यों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।