spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
HomeUncategorizedदिल्ली विस्फोट के बाद देवरिया में सुरक्षा कड़ी, पुलिस हाई अलर्ट पर

दिल्ली विस्फोट के बाद देवरिया में सुरक्षा कड़ी, पुलिस हाई अलर्ट पर

-

दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में देवरिया पुलिस अधीक्षक ने जनपदीय पुलिस बल को तत्काल प्रभाव से हाई अलर्ट पर रखा है।
जनपद के सभी थानों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और हर स्थिति में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने ज़िले में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, बाजार, धार्मिक स्थल और प्रमुख प्रतिष्ठानों पर गहन जांच की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार फील्ड में रहकर पेट्रोलिंग और निरीक्षण कर रहे हैं।

देवरिया पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु की सूचना तुरंत यूपी 112 या निकटतम पुलिस थाने को दें। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा में नागरिकों का सहयोग बेहद अहम है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts