spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img
HomeUncategorizedदूसरे चरण के चुनाव को लेकर प्रशासन की अपील — मतगणना के...

दूसरे चरण के चुनाव को लेकर प्रशासन की अपील — मतगणना के दिन शांति बनाए रखने पर जोर

-

गोपालगंज जिले में दूसरे चरण के चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। इसी क्रम में थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

अधिकारियों ने कहा कि आज दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो रहा है, और 14 नवंबर को मतगणना आयोजित की जाएगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि मतगणना के दिन शांति बनाए रखें और चुनाव परिणाम को लेकर किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न करें। प्रशासन ने चेतावनी दी कि यदि कहीं भी किसी प्रकार की विवाद या अशांति की सूचना मिलती है, तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि मतगणना के दौरान लोग शांतिपूर्ण तरीके से जानकारी प्राप्त करें और अफवाहों से दूर रहें। क्षेत्र में किसी भी स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम पूरी तरह से मुस्तैद रहेगी।

इस मौके पर मुखिया गोरख साह, समाजसेवी जयनाथ यादव, जन सुराज के जिलाध्यक्ष राधारमण मिश्रा, मुखिया अब्दुल कुदुस, पूर्व मुखिया अवधेश साह, पत्रकार राजेश प्रसाद, अखिल कुमार, सुदीश प्रसाद श्रीवास्तव, पुलिसकर्मी और अंचल ड्राइवर दीपक सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts