spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
HomeUncategorizedदेवरिया पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ सफल — 32 लीटर अवैध शराब के...

देवरिया पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’ सफल — 32 लीटर अवैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

-

अपराध नियंत्रण एवं अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के उद्देश्य से देवरिया पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 26 नवंबर 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थाना श्रीरामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।

चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चकिया कोठी–बलिवन मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों से बिहार ले जाई जा रही बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब जब्त की। प्लेटिना (BR29G3743) और स्प्लेंडर (BR28AF7715) पर सवार तीन अभियुक्त—

  1. गोविन्द, पुत्र हरिशंकर राम, निवासी खरौनी टोला घघरिया थाना मीरगंज, गोपालगंज (बिहार)
  2. प्रिंस कुमार, पुत्र हीरालाल राम, निवासी खरौनी टोला घघरिया थाना मीरगंज, गोपालगंज (बिहार)
  3. चन्दन विश्वकर्मा, पुत्र गीताशरण विश्वकर्मा, निवासी नोनापार थाना भटनी, देवरिया
    को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने तीनों के कब्जे से दो प्लास्टिक झोले में भरे 80-80 पाउच (कुल 160 पाउच) रोमियो राजा ब्रांड देशी शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा 32 लीटर और अनुमानित कीमत लगभग 9,000 रुपये बताई गई है। वाहनों और शराब को जब्त कर थाना श्रीरामपुर में मु.अ.सं. 217/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई प्रचलित है।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी में शामिल पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक विपिन कुमार यादव
  2. हे.का. शहनवाज अली
  3. का. रामनिवास सिंह
  4. का. अजय सिंह
  5. का. अजीत यादव — सभी थाना श्रीरामपुर, देवरिया

देवरिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अवैध शराब तस्करी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts