spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
HomeUncategorizedदेवरिया : लखनऊ में इंजीनियर की चाकू से गोदकर हत्या, गांव में...

देवरिया : लखनऊ में इंजीनियर की चाकू से गोदकर हत्या, गांव में सन्नाटा

-

सोनाड़ी क्षेत्र के परसियां भीखम गांव के 35 वर्षीय सूर्यप्रताप सिंह की लखनऊ में चाकू से गोदकर हत्या की खबर से क्षेत्र में स्तब्धता है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सन्नाटा फैल गया और पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।

ग्रामीणों के अनुसार सूर्यप्रताप सिंह लखनऊ में एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। उनका परिवार लंबे समय से लखनऊ में ही रह रहा था। बताया जा रहा है कि सूर्यप्रताप पिछले कुछ वर्षों से परिवार से अलग एक महिला के साथ रह रहे थे। यह संबंध लगभग तीन वर्ष पहले उस समय शुरू हुआ जब वे ट्यूशन पढ़ाने के लिए उक्त महिला के घर जाया करते थे।

हत्या की सूचना गांव तक पहुंचने के बाद उनके चाचा नेऊर सिंह के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों में घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

 

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts