पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन के निर्देशन में आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को जनपद देवरिया के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य बेहतर जनसुनवाई, पुलिस के उत्तरदायित्व का निर्धारण, संवेदनशीलता में वृद्धि तथा पारदर्शी कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना रहा।
थाना समाधान दिवस के अवसर पर सभी थानों पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा मौके पर पहुंचकर कई मामलों का तत्काल निस्तारण भी कराया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना दिवस पर डेस्क सिस्टम के तहत हल्का प्रभारी एवं बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा अपने-अपने हल्का, ग्राम एवं बीट की अलग-अलग डेस्क लगाकर जनसमस्याएं सुनी गईं और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया गया।
समाधान दिवस के दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद के समस्त थानों पर कुल 78 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 23 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं।

