spot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया : सही देखभाल और व्यायाम से हाथीपांव को मिलेगा राहत

देवरिया : सही देखभाल और व्यायाम से हाथीपांव को मिलेगा राहत

-

आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुखुन्दु में पीएसपी के सहयोग से फाइलेरिया मरीजों को एमएमडीपी प्रशिक्षण व किट वितरण
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत भलुअनी ब्लॉक स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुखुन्दु में सोमवार को फाइलेरिया (हाथीपांव) से पीड़ित मरीजों के लिए रुग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगता निवारण (एमएमडीपी) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सीएचओ के नेतृत्व में गठित पीएसपी (पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म) के सहयोग से संपन्न हुआ।


इस दौरान 12 फाइलेरिया मरीजों को एमएमडीपी किट का वितरण किया गया। किट के माध्यम से मरीजों को घर पर ही घावों की साफ-सफाई, सूजन नियंत्रण और संक्रमण से बचाव की जानकारी दी गई। सीएचओ द्वारा प्रभावित अंग की सफाई का डेमो दिया गया, वहीं पीएसपी सदस्य, संगिनी, आशा एवं मरीजों ने व्यायाम कर सही तरीका बताया।
कार्यक्रम में उपस्थित डब्ल्यूएचओ के जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. नित्यानंद ने बताया कि प्रभावित अंग की नियमित सफाई, व्यायाम और सतत देखभाल से हाथीपांव में काफी आराम मिलता है। उन्होंने फाइलेरिया के कारण, लक्षण और रोकथाम पर जागरूक करते हुए कहा कि यह बीमारी क्यूलेक्स मच्छर के माध्यम से फैलती है और इसके लक्षण 5 से 15 वर्षों में उभरते हैं। समय पर पहचान और साल में एक बार लगातार पांच वर्षों तक दवा सेवन से इस बीमारी से बचाव संभव है।
सीएचओ गुंजन ने मरीजों को नियमित सफाई, सूजन कम करने के उपाय और किट में शामिल साबुन, तौलिया, एंटीसेप्टिक आदि के उपयोग की विधि समझाई। कार्यक्रम में सीफार, पाथ के जिला प्रतिनिधि, एमआई सीपी सिंह, ग्राम प्रधान जयराम, एएनएम रिंकी, संगिनी राधिका, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयंसेवक और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related articles

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts